फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फजीहत से बचना है तो निजी वाहनों से न आएं

Sat, 14 Dec 2013 11:02 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र का मोदी का भाषण सुनने के लिए अपनी कार से आने से बचे। क्योंकि प्रशासन का अनुमान है कि मोदी की रैली में अस्सी हजार लोग जुटेंगे।
विज्ञापन


इनमें से अगर एक चौथाई भी अपनी कार या बड़े वाहनों से आए तो निश्चित तौर पर पार्किंग की दिक्कत होगी। क्योंकि जिन स्थानों को पार्किंग स्थल के लिए तय किया गया है।

उनमें सैकड़ों वाहन ही आ सकते हैं। इसलिए अच्छा यही होगा कि कार के बजाए लोकल ट्रांसपोर्ट से बैरियर तक आएं और वहां से पैदल ही परेड ग्राउंड तक जाएं।

मोदी को सुनने के लिए राजधानी के ही लोग नहीं जुटेंगे। बल्कि उत्तराखंड और सहारनपुर, मुजफ्फनगर व पश्चिम उप्र से भी लोग भी निश्चित तौर आएंगे। हरिद्वार से भी हजारों लोगों के आने की संभावना है। लोग ट्रेक्टर ट्राली, बसों, जीप, विक्रम और ट्रकों से दून पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार वाहन होते हैं पार्क
वाहन पार्क करने के लिए रेंजर्स ग्राउंड, पवेलियन ग्राउंड, दून  क्लब, डूंगा हाउस में पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। लेकिन, इन पार्किंग में की इतनी क्षमता नहीं है कि यहां पर हजारों वाहन खड़े किए जा सके। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक यह पार्किंग स्थल महज एक हजार वाहनों का भार उठा सकते हैं।

निजी वाहन ही दो हजार से ऊपर आने की संभावना है। उधर, शनिवार से ही लोगों का दून आना शुरू हो गया था। धर्मशालाऔं और होटलों में लोग कमरों के लिए पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें