फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा में मारे गए लोगों का डेथ सर्टिफिकेट मिला

Mon, 14 Oct 2013 07:59 PM IST
अमर उजाला, ऊखीमठ, गुप्तकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ जलप्रलय में लापता लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार को लापता 30 लोगों के परिजनों को मृत्यु प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन


16/17 जून के जल प्रलय में केदारनाथ, गौरीकुंड और रामबाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में जिले के 647 लोग लापता हो गए थे।

पढें, 'मोदी के करिश्मे से जीतेंगे पांचों लोकसभा सीट'

पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा
शासन के निर्देश पर प्रशासन ने लापता लोगों को मृतक मानते हुए उनके आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा तो दे दिया, लेकिन तकनीकी अड़चन की वजह से मृत्यु प्रमाणपत्र वितरित नहीं किए गए थे।

शासन ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि लापता लोगों को मृत घोषित करने के लिए आपत्तियां मांगी जाए। प्रशासन एक माह पूर्व यह कार्य कर चुका है।

पढें, सर्वे का 'मकड़जाल' या फिर होगा मोदी का कमाल

डेथ सर्टिफिकेट जारी करने का काम शुरू
शासन की अनुमति मिलने पर जिला प्रशासन ने सोमवार से डेथ सर्टिफिकेट जारी करने का काम शुरू कर दिया। ऊखीमठ के उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि 30 लापता लोगों के आश्रितों को मृत्यु प्रमाणपत्र वितरित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में मृतक घोषित करने संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद मृतकों के आश्रितों को प्रमाणपत्र दिया जा रहा है। इसके लिए आश्रित से आवेदन पत्र के साथ ही शपथ पत्र और अन्य सभी आवश्यक प्रमाणपत्र जमा कराए जा रहे हैं।

पढें, यहां नवरात्र में बंद रहते हैं मां के कपाट!

आश्रितों में दिखी नाराजगी भी
मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण की सुस्त गति से लापता लोगों के परिजनों में नाराजगी भी दिखाई दी। नागजगई से अपने परिचित का प्रमाण पत्र लेने पहुंचे राज्य आंदोलनकारी महेश चंद्र तिवारी ने बताया कि उन्होंने सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर 29 सितंबर को तहसील प्रशासन के आवेदन उपलब्ध करा दिया था, लेकिन अभी तक प्रमाण पत्र नहीं बना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें