फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीडीए की टीम ने बहल चौकी से व्यावसायिक भवन को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर अनाधिकृत तरीके से निर्माणाधीन आवासीय, व्यावसायिक भवनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एमडीडीए की टीम ने राजधानी के बहल चौक स्थित एक व्यावसायिक भवन को सील कर दिया।
विज्ञापन

प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक भवन स्वामी अमित बहल की ओर से बहल चौक पर पूर्व में निर्मित दुकानों में तोड़फोड़ कर नए सिरे से निर्माण किया जा रहा था। इस संबंध में भवन स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कार्य को रोके जाने के आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहा। प्राधिकरण की ओर से सीलिंग के आदेश जारी किए गए थे। चार अप्रैल को निर्माणाधीन भवन को सील किया जाना था, लेकिन अधिकारियों ने चार दिन पहले ही भवन को सील कर दिया। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के एई शैलेंद्र सिंह रावत, जेई युग्मक रावत और सुपरवाइजर धर्म सिंह चौहान, अमरपाल भट्ट अमिताभ समेत कई कई उपस्थित थे।
दूसरी ओर भवन स्वामी अमित बहल का कहना है कि सीलिंग की कार्रवाई नियमों के विपरीत की गई है। पुरानी दुकान में निर्माण किया जा रहा था। चौराहे के दोनों तरफ स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्य कराए जाने की वजह से सड़क ऊंची हो गई है जिसकी वजह से दुकान में बारिश के दौरान पानी जमा हो जाता है। ऐसा होने से उसे कई बार भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें