फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी खरीदने आए युवकों ने दुकान में की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ की दुकान में जेवर खरीदने के बहाने आए दो युवकों ने चोरी कर ली। दोनों ने सोने के कई गहने चुरा लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों में दोनों युवकों की तस्वीरें आई हैं। पुलिस इनके माध्यम से आरोपियों की तलाश कर रही है। एसओ रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मनोज कुमार पुत्र राजकुमार की नालापानी स्थित रिद्धि ज्वैलर्स की ज्वेलरी शॉप में चोरी हुई है। मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार को करीब साढ़े 11 बजे उनकी दुकान में दो अंजान व्यक्ति आए। सोने का सामान दिखाने के बहाने सोने की गहने चुरा कर ले गये। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। सुराग हाथ लगने के बाद संदिग्ध से पूछताछ की गई है। घटना का जल्द खुलासा करने का दावा किया गया है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें