फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: शॉर्ट सर्किट से पेंटागन मॉल के बार और रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू

Sun, 22 May 2022 11:51 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

रविवार सुबह अचानक पेंटागन मॉल के बार और रेस्टोरेंट आग की लपटें उठती देख आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगी तो अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की आठ गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
मॉल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के पेंटागन मॉल के बार और रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


रविवार सुबह अचानक पेंटागन मॉल के बार और रेस्टोरेंट आग की लपटें उठती देख आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगी तो अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

ये भी पढ़ें...Hemkund Sahib Yatra: जो बोले सो निहाल...के जयकारों के साथ खुले कपाट, पंच प्यारों की अगुवाई में 5000 श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

फायर विभाग के नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। मॉल में भीषण आग लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें