फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे के ग्रिल में फंसे व्यक्ति को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली की रात को कर्जन रोड डालनवाला में एक व्यक्ति स्कूटी सहित लोहे के गेट के अंदर ग्रिल में फंस गया। चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मी की नजर पर जब उस व्यक्ति पर पड़ी तो उन्होंने घायल व्यक्ति को तत्काल ग्रिल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबित दिवाली की रात को एसआई महावीर सिंह व हमराह कांस्टेबल आदित्य व होमगार्ड मुकेश शर्मा चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह कर्जन रोड डालनवाला पर पहुंचे तो एक व्यक्ति अपनी स्कूटी सहित लोहे के गेट के अंदर टक्कर लगने से ग्रिल में फंसा पड़ा था। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उस व्यक्ति को लोहे के ग्रिल से निकालकर तुरंत अपनी गाड़ी से कोरोनेशन हॉस्पिटल पहुंचाया और सूचित किया। जिसके बाद उस व्यक्ति की पहचान अमन तड़ियाल निवासी नेशविला रोड के रूप में हुई। फिलहाल घायल का इलाज महंत इंन्दिरेश अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें