हरिद्वार के इकबालपुर रेलवे फाटक के पास रविवार को एकबार फिर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को भी यहां पर भाजपा नेता के भतीजे की मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार रविवार को दिन में तीन बजे के करीब 35 वर्षीय युवक इकबालपुर में रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पूछताछ के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
भाजपा नेता के बेटे की हुई थी मौत
गौरतलब है कि शुक्रवार की दोपहर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पवन तोमर के भतीजे जितेंद्र की भी ठीक इसी जगह ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी।
जितेंद्र फोन पर बात कर रहा था इसी बीच बात करते-करते वह ट्रैक पर चला गाय और ट्रेन की चपेट में आ गया था। वहीं चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि ट्रेन से कटे युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
गंगनहर से मिला शव
वहीं रूड़की में आसफनगर झाल के पास रविवार को दोपहर में पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है।