फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Dham: नदी में बहा मलेशिया निवासी, बचाने के लिए दूसरे व्यक्ति ने लगाई छलांग, SDRF ने पिता को बचाया

Tue, 24 Sep 2024 11:16 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)

सार

मलेशिया निवासी एक परिवार बदरीनाथ धाम पहुंचा था। इस दौरान यहां एक व्यक्ति नदी में बह गया, जिसे बचाने के लिए दूसरा व्यक्ति भी नदी में कूद गया। पता चला कि दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र हैं।
विज्ञापन
रेस्क्यू अभियान जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम में घाट के पास नदी में एक व्यक्ति बह गया। उसे बचाने के लिए पास खड़े दूसरे व्यक्ति ने भी नदी में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ ने एक व्यक्ति को बचा लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। 

विज्ञापन




बदरीनाथ धाम के गांधी घाट के पास नदी में एक व्यक्ति के बहने की सूचना पर एसडीआरएफ और अन्य फोर्स मौके पहुंची। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति ने भी नदी में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ द्वारा एक व्यक्ति को करीब 200 मीटर की दूरी पर जाकर स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से बचा लिया गया, लेकिन दूसरे व्यक्ति को तलाश जारी है।
विज्ञापन


14 सितंबर को आए थे भारत
पूछताछ करने पर पता चला कि नदी में बहने वाले दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र थे। पिता को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिनका नाम सुरेश चंद्र (60) पुत्र केदारनाथ निवासी मलेशिया एवं लापता व्यक्ति का नाम डॉक्टर बल्लभ शेट्टी (40) निवासी मलेशिया है, जो अपने परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ 14 सितंबर को भारत आए थे ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...नई पहल:  उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने मांगा फीडबैक, छात्रों ने दिए अंक, 382 शिक्षक कसौटी पर फेल

चारधाम की यात्रा करने के दौरान वह 24 सितंबर को बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति सुरेश चंद्र का विवेकानंद अस्पताल में उपचार हो रहा है। वहीं लापता बल्लभ शेट्टी की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें