स्मैक तस्करी में सैनिक की पत्नी गिरफ्तार: चार साल के बच्चे को अनदेखा कर बचपन के साथी संग कर रही थी ये काम
पिथौरागढ़ जिले में पुलिस और एसओजी ने स्मैक की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। टीम ने 40.78 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक और सैनिक की पत्नी को गिरफ्तार किया। महिला अपने चार साल के मासूम बच्चे के हितों को अनदेखा कर बचपन के साथी युवक के साथ स्मैक तस्करी में शामिल हो गई। दोनों लंबे समय से मैदानी क्षेत्रों में जाकर एक साथ होटल में ठहरते थे और स्मैक खरीदने और बेचने का काम करते थे।
पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में एक और छात्र फंसा, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित दस्तावेज बनवाने की कोशिश
फर्जी दस्तावेज से प्रमाणपत्र बनवाने का प्रयास करने पर एक और छात्र के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी ने अपणी सरकार पोर्टल पर स्थायी निवास प्रमाणपत्र और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: भाजपा से इस्तीफे के बाद बोले जुबिन नौटियाल के पिता- मंचों पर हुआ अपमान, संगठन में चल रहा वन मैन शो
पिछले चुनाव में चकराता से भाजपा के टिकट पर लड़ने वाले रामशरण नौटियाल इस्तीफा देने के बाद बृहस्पतिवार को मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि मंचों पर उनका अपमान हुआ। संगठन में वन मैन शो चल रहा है। पार्टी छोड़ने की मुख्य वजह संगठन में अनुशासनहीनता को बताया।
पढ़ें पूरी खबर