फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र गिरि केस: एसआईटी जांच में सामने आए कई नए तथ्य, कॉल डिटेल में मिले हरिद्वार के 18 रसूखदारों के नंबर

Thu, 23 Sep 2021 08:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

Mahant Narendra Giri Death Case: एसआईटी जांच के दायरे में हरिद्वार के रसूखदारों का नाम जुड़ने से हड़कंप मचा है। इनमें कई संत और नेता भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
श्रीमहंत नरेंद्र गिरि - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या के मामले में यूपी की एसआईटी जांच में कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र गिरि के मोबाइल कॉल डिटेल में हरिद्वार के 18 लोगों के नंबर मिले हैं। जिनसे नरेंद्र गिरि की लगातार कई बार लंबी बातें हुई। इनमें कई प्रॉपर्टी डीलर बताए जा रहे हैं। कनखल थाना क्षेत्र की कई बीघा जमीन का सौदा होना बताया जा रहा है। यूपी पुलिस की एसआईटी ने हरिद्वार पुलिस से भी इस मामले में संपर्क किया है। 

विज्ञापन


हरिद्वार: नरेंद्र गिरि के निधन के बाद हरकत में आया एचआरडीए, फिर सील किया आनंद गिरि का आश्रम

एसआईटी जांच के दायरे में हरिद्वार के रसूखदारों का नाम जुड़ने से हड़कंप मचा है। इनमें कई संत और नेता भी बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जमीन की डील नरेंद्र गिरि के माध्यम से हुई थी। नरेंद्र गिरि को एडवांस के रूप में पैसे भी दिए थे।
विज्ञापन


हरिद्वार: ...तो क्या आनंद गिरि के आश्रम में छिपे हैं महंत नरेंद्र गिरि की मौत के राज, कई सेवक हुए फरार

काफी वक्त से डील पूरी नहीं होने पर प्रॉपर्टी डीलर एडवांस दिए रुपये वापस मांग रहे थे। इसका भी नरेंद्र गिरि पर काफी दबाव था। जिसके लिए उनको इसी शुक्रवार को हरिद्वार भी आना था। लेकिन नरेंद्र गिरि की 20 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में प्रयागराज में मौत हो गई। 

महंत नरेंद्र गिरि केस: अखाड़ों के प्रतिनिधि करेंगे नए अध्यक्ष का चयन, हरिद्वार से भी कई संत प्रबल दावेदार

विज्ञापन

कई संतों से भी होगी पूछताछ 

अखाड़ों की संपत्ति और जमीन की डील को लेकर यूपी एसआईटी कई संतों से पूछताछ करने की तैयारी में भी जुट गई है। वहीं कुछ संत पूछताछ की बात सामने आने के बाद भूमिगत होने की तैयारी में भी हैं। बताया जा रहा है कि जमीन की डील को लेकर नरेंद्र गिरि और प्रॉपर्टी डीलरों की बीच की कड़ी हरिद्वार के कुछ प्रमुख संत बने हुए थे। जमीन के मामले में इन संतों को काफी लाभ होना था। 

यूपी पुलिस को जो भी मदद चाहिए। हरिद्वार पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार है। 
- डॉ. योगेंद्र रावत, एसएसपी हरिद्वार 

नरेंद्र गिरि की मोबाइल कॉल डिटेल में हरिद्वार के 18 लोगों के नाम आने की जानकारी हुई है। जमीन की खरीद फरोख्त की बात आ रही है। लेकिन मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सीबीआई जांच में सब समाने आ जाएगा। 
- श्रीमहंत रविंद्र पुरी, सचिव निरंजनी अखाड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें