पूर्व समाज कल्याण मंत्री ने दिए थे जांच के आदेश
प्रदेश में कई मदरसों को सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा है, पूर्व मंत्री चंदनराम दास ने इस तरह के मदरसों की जांच के आदेश दिए थे जो सरकार से अनुदान ले रहे हैं, लेकिन मानकों को पूरा नहीं कर रहे। पूर्व मंत्री ने यह भी आदेश दिए थे कि जो मदरसा शिक्षा विभाग की मान्यता के बिना चलेगा उनका अनुदान रोक दिया जाएगा।
इन जिलों में हैं इतने मदरसे
प्रदेश में हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 258 मदरसे हैं। जबकि देहरादून में 29, ऊधमसिंह नगर में 112, नैनीताल में 14, अल्मोडा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में एक-एक मदरसा है।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: सिलक्यारा सुरंग से मलबा हटाने में खर्च होंगे 20 करोड़, स्विट्जरलैंड की कंपनी ने तैयार की डीपीआर
मदरसों की जांच समय-समय पर चलती रहती है। मैं अभी खुद किसी मदरसे का निरीक्षण कर रहा हूं। - मुफ्ती शमून कासमी, अध्यक्ष उत्तराखंड मदसा बोर्ड