फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के लिए किया कुछ ऐसा कि गांव और पुलिस पड़ी पीछे

Thu, 09 Apr 2015 04:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्दूचौड़ (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में अपने प्यार को परवान चढ़ाने के लिए प्रेमी युगम ने गांव और पुलिस से दुश्मनी कर ली।
विज्ञापन


हल्दूचौड़ बाजार में घूम रहे इस युगल को ग्रामीणों ने घेर लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों मौका पाकर छोटा हाथी में बैठकर भाग निकले।

जिन्हें पुलिस ने पीछा कर वन विभाग के डिपो नंबर चार के पास रोक लिया। युगल ने फिर वाहन से कूद कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने लड़की को पकड़ लिया, जबकि युवक भाग निकला।
विज्ञापन


पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह दोनों देहरादून भागने की फिराक में थे। लड़की 11वीं की छात्रा है। गोरापड़ाव निवासी युगल बुधवार दोपहर को हल्दूचौड़ बाजार में संदिग्ध हालात में घूम रहा था।
विज्ञापन

हाथ नहीं आया युवक

इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने पूछताछ की तो दोनों घबरा गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले दोनों ग्रामीणों के चुंगल से छूटकर छोटा हाथी में बैठकर लालकुआं की ओर रवाना हो गए।

मौके पर पहुंची ने छोटा हाथी का पीछा कर वन निगम डिपो के पास रोक लिया, लेकिन युगल गाड़ी के कूद कर भागने लगे। पुलिस ने युवती को तो पकड़ लिया, लेकिन युवक हाथ नहीं आ सका।

जिसके बाद पुलिस लड़की को कोतवाली ले आई। पुलिस द्वारा लड़की के परिजनों को सूचना देते हुए युवक का पता लगाया जा रहा है।

पता चला है कि लड़की 11वीं की छात्रा है, जबकि युवक किसी प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी है। समाचार लिखे जाने तक लड़की के परिजन कोतवाली नहीं पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें