फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loudspeaker Controversy: 258 धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर, उत्तराखंड पुलिस ने शुरू किया अभियान 

Sat, 04 Jun 2022 11:05 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड पुलिस ने भी अभियान शुरू किया। कुछ स्थानों पर लोग खुद भी लाउडस्पीकर उतार रहे हैं। धर्म गुरुओं ने भी पहले लाउडस्पीकर को लेकर बातें की थीं। इस मसले में पुलिस से लोगों ने बात की है। ज्यादातर ने अपने-अपने धर्मों के लोगों से लाउडस्पीकर हटाने की अपील की है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में पुलिस ने उत्तराखंड में तीन दिनों के भीतर 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए हैं। डीजीपी के अनुसार, हाईकोर्ट ने पिछले दिनों ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए लाउडस्पीकर उतारने के आदेश दिए थे। इसके लिए एक जून से अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


पिछले दिनों धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर पूरे देश में सवाल उठने शुरू हुए थे। न्यायालयों में तमाम लोगों ने पीआईएल आदि दाखिल कर इन्हें उतरवाने की मांग की थी। ध्वनि प्रदूषण को आधार बनाकर नैनीताल हाईकोर्ट ने भी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में उत्तराखंड पुलिस ने भी अभियान शुरू किया। कुछ स्थानों पर लोग खुद भी लाउडस्पीकर उतार रहे हैं। 

धर्म गुरुओं ने भी पहले लाउडस्पीकर को लेकर बातें की थीं। इस मसले में पुलिस से लोगों ने बात की है। ज्यादातर ने अपने-अपने धर्मों के लोगों से लाउडस्पीकर हटाने की अपील की है। वहीं, डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि यदि कोई लाउडस्पीकर नहीं हटाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra:  हवाई मार्ग से भी मुश्किल हुए बबा केदार के दर्शन, हेलीकॉप्टरों के रिकॉर्ड फेरों के बाद भी टिकट के लिए मारामारी

विज्ञापन

इस मामले में पुलिस से प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। दूसरी ओर, देहरादून के डीएम डॉ. आर राजेश कुमार का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की अनुमति के लिए जो नियम हैं, अगर उसके उल्लंघन की शिकायत या मामला संज्ञान में आता है तो जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें