मोदी ने अपना पहला काम बताया कि नवरात्रों के पर्व में देवी-देवताओं के मंदिरों में शीश झुकाकर मेरी ओर से प्रणाम करना है। दूसरा काम हर घर जाकर बड़े बुजुर्गों को कहना मोदी जी ऋषिकेश में आए थे। उन्होंने आपको प्रणाम भेजा है और राम-राम कहा है। बुजुर्गों तक मेरा राम-राम पहुंचाएंगे, तो वह मुझे आशीर्वाद देंगे। यह मेरे लिए ऊर्जा है, इसी ऊर्जा से मुझे आपके लिए जीने की, जूझने की और जीवन खपाने की प्रेरणा देती है। मोदी के इन व्यक्तिगत काम को हर घर के मुखिया या बड़े बुजुर्गों तक उनका संदेश पहुंचाने के रूप में देखा जा रहा है।