फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: बंधक जमीन पर दोबारा दिया लोन, बैंक मैनेजर पर केस

Sat, 31 Jul 2021 12:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अमनदीप सिंह विंग नंबर 10 प्रेमनगर ने पिछले दिनों एसपी सिटी को शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि जिला सहकारी बैंक के माध्यम से उन्होंने एक जमीन ली थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंधक जमीन पर दोबारा लोन देने के मामले में एक व्यक्ति की तहरीर पर जिला सहकारी बैंक के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अमनदीप सिंह विंग नंबर 10 प्रेमनगर ने पिछले दिनों एसपी सिटी को शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि जिला सहकारी बैंक के माध्यम से उन्होंने एक जमीन ली थी। इसमें जिला सहकारी बैंक के मैनेजर नरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस जमीन के कागज ठीक हैं और इस पर लोन हो जाएगा।

उन्होंने अपने बैंक के वकील के माध्यम से ही रजिस्ट्री भी करा दी। लोन भी पास हो गया, लेकिन कुछ दिन बाद नरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस जमीन पर पहले भी लोन लिया हुआ है। ऐसे में उनका लोन गलत पास हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह पूरे मामले में अमनदीप के साथ धोखाधड़ी की गई है। इस प्रकरण में प्राथमिक जांच के बाद एसपी सिटी के आदेश पर पटेल नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें