फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: बीएसएनएल अधिकारी बन की ठगी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

Sat, 31 Jul 2021 12:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शहर कोतवाल रितेश साह ने बताया कि दीप मनी निवासी ग्रीन वैली ने साइबर थाने में शिकायत की। कहा कि बीते 16 जून को उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठग ने खुद को बीएसएनएल का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर ग्रीन वैली, राजपुर रोड निवासी व्यक्ति को झांसे में लेकर ठग लिया। पीड़ित ने 79,500 रुपये गंवा दिए। शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर कोतवाल रितेश साह ने बताया कि दीप मनी निवासी ग्रीन वैली ने साइबर थाने में शिकायत की। कहा कि बीते 16 जून को उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह बीएसएनएल कस्टमर केयर से बोल रहा है। बोला उनके बीएसएनएल सिम का केवाईसी अपडेट नहीं है।

इसे वह तत्काल एक्टिवेट करवा लें। नहीं तो उनका मोबाइल नंबर बंद हो जाएगा। कहा कि यह प्रक्रिया वह ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए 10 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद एक लिंक भेजा। पीड़ित ने उसमें जानकारी भर दी।
विज्ञापन


इसके बाद दो ट्रांजेक्शन में उनके बैंक खाते से यह रकम कट गई। पीड़ित की शिकायत साइबर थाने से शहर कोतवाली पहुंची। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें