फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगो,, फोटो,, 170 मरीजों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और ग्राफिक एरा अस्पताल की ओर से रविवार को प्रेमनगर के दुर्गा मंदिर श्यामपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर में डाक्टरों ने 170 मरीजों की जांच कर दवाएं और परामर्श दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रूपाली त्यागी, फिजीशियन डॉ. सुखदेव, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. कार्तिकेय ने चिकित्सा शिविर में पहुंचे सभी मरीजों का निशुल्क उपचार किया। मरीजों को मुफ्त परामर्श के अलावा उनकी ईसीजी, वाइटल, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल आदि जांच की गई। शिविर में डॉक्टरों द्वारा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक परामर्श दिया गया। फिजीशियन डॉ. सुखदेव ने बताया कि शिविर में डायबिटीज, हृदय रोग, जोड़ों में दर्द आदि परेशानियों से पीड़ितों की संख्या सबसे अधिक रही। इन मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ जीवन शैली में उचित बदलाव लाने आदि के बारे में जानकारी दी गई।
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. कार्तिकेय ने बताया कि शिविर में तंबाकू, पान मसाला आदि खाने की वजह से दांतों की परेशानियों से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक थी। उन्हें तंबाकू और पान-मसाले से दूरी बनाने, दांतों की नियमित सफाई और हर छह महीने पर दंत चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी गई। ग्राफिक एरा सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य डॉ. सतीश घनशाला ने बताया कि ग्राफिक एरा अस्पताल आयुष्मान भारत के तहत लाभार्थियों को मुफ्त सेवाएं प्रदान कर रहा है। अस्पताल में चिकित्सीय सेवाएं 24 घंटे रहती हैं। साथ ही सभी तरह के ऑपरेशन किए जा रहे और किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा भी शुरू की गई है। शिविर में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल की टीम और स्थानीय लोगों का भी विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें