देवधर रोपवे हादसे के बाद गृह मंत्रालय की ओर से भी सुरक्षा मानकों के लेकर राज्यों को दिशा-निर्देश दिए गए। इसके तहत अब प्रदेश सरकार भी रोपवे सेफ्टी ऑडिट के लिए नई एसओपी (मानक परिचालन प्रक्रिया) तैयार करने जा रही है। जिसमें रोपवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए नियम सख्त किए जाएंगे।
ब्रिडकुल अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव आरके सुधांशु का कहना है कि मुख्य सचिव की ओर से दिए निर्देशों का पालन किया जाएगा। रोपवे संचालन के पहले से एक्ट बना हुआ है, लेकिन रोपवे सेफ्टी आडिट के लिए नई एसओपी तैयार की जाएगी।
ये भी पढ़ें...तस्वीरें: हनुमान जन्मोत्सव पर हुए बवाल के बाद चप्पे-चप्पे पर नजर, पुलिस ने निकाला प्लैग मार्च, शिव सेना ने की धर्म सभा की घोषणा
प्रदेश के पर्यटन और धार्मिक स्थल पर पर्यटकों व यात्रियों को आसानी से पहुंचने के लिए सरकार रोपवे निर्माण पर फोकस है। इसके लिए सरकार की ओर से कई स्थानों को रोपवे से जोड़ने की योजना है। जिसमें देहरादून से मसूरी, ऋषिकेश नीलकंठ, केदारनाथ, खरशाली से यमुनोत्री शामिल हैं।