फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन सिंह रावत की पोस्ट का मचा घमासान: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, कहा- संविधान की धज्जियां नहीं उड़ा सकते

Sun, 24 Apr 2022 03:48 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बैठक को लेकर अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट लिखी है। जिस पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कड़ी आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन
यशपाल आर्य - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की फेसबुक पोस्ट पर नेता प्रपिपक्ष यशपाल आर्य ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री धन सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और पदाधिकारियों ने मंत्री परिषद की बैठक में भाग लिया। इन पदाधिकारियों में उत्तराखंड प्रभारी और सह प्रभारी भी हैं जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड कैबिनेट सहित बैठक में शामिल थे।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इन पदाधिकारियों ने मंत्री के रूप में शपथ नहीं ली है। इसलिए यह मंत्रीपरिषद का हिस्सा नहीं हैं तो प्रदेश कार्यालय में मंत्रीपरिषद की बैठक कैसे हो सकती है। आर्य ने कहा कि मंत्री जी भारत के संविधान के आर्टिकल 163 और 164 में राज्य सरकारों के मंत्रिपरिषद के संबंध में स्पष्ट रूप से लिखा है।

उन्होंने तंज कसा कि 'या आजकल जो भाजपा करे वही संविधान है' वाला समय आ गया है।  नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आप सभी ने भारत के संविधान में वर्णित पद और गोपनीयता की शपथ ली है, उसका मान रख लीजिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में कोरोना: नौ नए संक्रमित मिले, सीएमओ ने दिए स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के निर्देश
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सहित आप सभी मंत्रीगण सामुदायिक उत्तरदायित्व के सिद्धांत से बंधे हैं। आप सभी के लिए व्यक्तिगत रूप से कोई भी आदरणीय या पूज्यनीय हो सकता है, लेकिन आप खुले आम घोषणा के साथ संविधान की धज्जियां नहीं उड़ा सकते। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बैठक पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें