फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुवंशी हत्याकांड: फरार चल रहा दूसरा शूटर पौने दो साल बाद गिरफ्तार, उगले कई राज

Wed, 05 Jun 2019 08:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के कोटद्वार के बहुचर्चित वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने 26 वर्षीय दूसरे शूटर दीपक शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। 13 सितंबर, 2017 को वह वकील की हत्या को अंजाम देने के बाद अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया था। करीब पौने दो साल बाद पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। पुलिस ने बेस अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसे यहां एसीजेएम कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए। 

विज्ञापन


कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के किरतपुर पहुंची। यहां उसने वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड के दूसरे शूटर दीपक शर्मा (26) पुत्र स्व. नरेंद्र शर्मा निवासी ग्राम सोहजनी जाटान, पोस्ट अलीपुर खेड़ी थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अल्मोड़ा जेल में बंद आरोपी रूपेश त्यागी उर्फ अमित त्यागी के कहने पर वह अपने साथी दीपक मान के साथ कोटद्वार आया और सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ सूरी से मिला। सूरी ने उन्हें पिस्टल उपलब्ध कराई और वकील का घर दिखाया।

हत्याकांड के दिन वह और उसका साथी वकील के घर से कुछ दूर इंतजार कर रहे थे, उनके घर के बाहर आते ही मोटर साइकिल स्टार्ट कर उनके घर की तरफ चले और मोटर साइकिल से ही उन पर फायर झोंक दिए। पुलिस ने बताया कि दोनों शूटर दीपक नाम के हैं। दीपक शर्मा बाइक चला रहा था, जबकि गोली पीछे बैठे दीपक मान ने चलाई थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक से तेजी से भाग निकले।
विज्ञापन


बाइक अभी बरामद नहीं हुई है। कोतवाल के मुताबिक दीपक शर्मा पूर्व में भी कई वारदात कर चुका है। वह हरिद्वार के गंगनगर में हत्या के प्रयास और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े मामले में भी आरोपी है। दीपक शर्मा को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ मनोज रतूड़ी, एसआई रफत अली, एसआई अरविंद पंवार, कांस्टेबल सुनीत कुमार और अमरजीत शामिल रहे।

कब हुआ था वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड
वकील सुशील रघुवंशी की 13 सितंबर, 2017 को उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह सुबह तहसील जाने के लिए घर से निकल ही रहे थे। करीब पौने दो साल बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गत 12 मई को इस मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में विनोद लाला, सर्वेश्वर उर्फ डब्बू, सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ सूरी को गिरफ्तार किया था। 16 मई को एक अन्य आरोपी अमित नेगी ने कोर्ट में सरेंडर किया था। दो जून को पुुलिस हत्याकांड के मुख्य शूटर दीपक मान को गिरफ्तार कर चुकी है। मंगलवार को पुलिस ने दूसरा शूटर भी गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें