उत्तराखंड शासन से अनुमति के बाद पुलिस मुख्यालय ने पुलिस विभाग में 150 महिला दारोगाओं की सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है।
अभ्यर्थियों के आवेदन जमा कराने के लिए अंतिम तिथि एक मार्च है। मुख्यमंत्री हरीश रावत करीब एक साल पहले पुलिस विभाग में महिलाओं की भागेदारी बढ़ाने की घोषणा कर दी थी, लेकिन पदों की स्वीकृति की लंबी प्रक्रिया की वजह से भर्ती लटकी हुई थी।
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाली अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता स्नातक या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए, जबकि आयु एक जनवरी 2016 को 21 वर्ष से कम और 28 से अधिक नहीं होनी चाहिए। अर्थात उनकी जन्मतिथि 1-1-88 से पहले एवं 1-1-95 के बाद की ना हो।
अन्य वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का पंजीकरण सेवायोजन कार्यालय में अनिवार्य रूप से होना चाहिए। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आवेदन पत्र एक फरवरी से एक मार्च तक सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं। एक अभ्यर्थी केवल एक भर्ती केंद्र से ही आवेदन कर सकता है।
अधिक जानकारी के लिए देखें
uttarakhandpolice.uk.gov.in