सीमा पर पाकिस्तान को उसकी भाषा में ही जवाब दिया जा रहा है। हमारे जवान सीमा पर पाक की हर नापाक हरकत पर पूरी नजर रखे हुए हैं। यह बातें केंद्रीय केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने मसूरी में कहीं। वह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने नोटबंदी के फैसले पर कहा कि कालाधन बाहर निकलने से देश में आर्थिक विकास दर तेजी होगी। हालांकि शुरूआती दौर में कुछ दिक्कत आ रही हैं, लेकिन इसके दीर्घकालिक परिणाम शानदार होंगे।
सोमवार सुबह जौलीग्रांट से सीधे हवाई मार्ग से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करने पहुंचे। अधिकारियों को संबोधित करने के बाद लौटते समय पोलो ग्राउंड हेलीपैड पर पत्रकारों से हुई बातचीत की।