घनसाली के निवर्तमान विधायक भीमलाल आर्य को जमानत शर्तों के उल्लंघन के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
भीमलाल ने शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की चंद्रमणी राय की अदालत में वारंट निरस्ती प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। अदालत ने इसे खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में घनसाली के निवर्तमान विधायक भीमलाल आर्य सहित 11 लोगों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था।