उन्होंने जीमैक्स को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों का रोस्टर के अनुसार ही संचालन करें और टोकन नंबर जारी कर एक दिन में यात्रा के लिए चार हजार घोड़े-खच्चरों का संचालन करें। उन्होंने प्रीपेड काउंटर पर सुचित व्यवस्था बनाने पर भी जोर दिया। डीएम ने यात्रा मार्ग पर बेहतर साफ-सफाई के साथ ही एनएच और ईई को अपने-अपने क्षेत्रों में समय पर सड़क सुधार करने को कहा।
डीएम ने एसपी से यात्रा में कानून व यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्लान तैयार करने को कहा। इस मौके पर एसपी डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, डीएफओ अभिमन्यु, सीडीओ जीएस खाती, डीडीओ अनीता पंवार, बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, सीएमओ डाॅ. एचसी मार्तोलिया, सीवीओ डाॅ. आशीष रावत, डीटीओ राहुल चौबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।