फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बांसवाड़ा में बंद, पहाड़ी से रुक-रुककर गिर रहा मलबा और पत्थर

Wed, 15 Apr 2020 05:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • हाईवे पर सबसे संवेदनशील यह जोन
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग के बांसबाड़ा में पहाड़ी से रुक-रुककर गिरते मलबे और पत्थरों के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग दिनभर बंद रहा। इस दौरान एनएच व कार्यदायी संस्था द्वारा जेसीबी से मलबा सफाई का प्रयास भी किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। हाईवे के बंद होने के कारण दो तरफा यातायात बंद रहा। टीम अभी भी हाईवे खाेलने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


इस दौरान यातायात को बांसवाड़ा-बसुकेदार-गुप्तकाशी मार्ग पर डायर्वट किया गया था। भारत सरकार की ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत निर्माणाधीन गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा सबसे अधिक संवेदनशील जोन में शामिल है। 

विज्ञापन

यहां पर पहाड़ी से कब भूस्खलन शुरू हो जाए, कहा नहीं जा सकता। बुधवार को भी हाईवे सुबह साढ़े छह बजे पहाड़ी पर भारी मलबा गिरने से बंद हो गया था। इस दौरान एनएच व कार्यदायी संस्था द्वारा जेसीबी से मलबा साफ कर राजमार्ग खोलने का प्रयास किया गया।

लेकिन सुबह आठ बजे से पुन: पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया, जो शाम तक रुक-रुककर होता रहा। एनएच के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पहाड़ी से रुक-रुककर होते भूस्खलन के कारण मलबे को साफ करने में दिक्कत हो रही है। हरसंभव प्रयास किया जा रहा है कि यथाशीघ्र हाईवे को खोला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें