इस दौरान गौरीकुंड पहुंचे कुछ यात्रियों को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर सोनप्रयाग वापस भेज दिया गया। आपदा प्रभावित रास्ते की मरम्मत का कार्य चल रहा है और बारिश से स्थिति काफी संवेदनशील हो रखी है। यहां कई जगहों पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा भी बना है। सेक्टर मजिस्ट्रेट बीरेंद्र सिंह ने बताया, क्षेत्र में आए दिन बारिश से अभी पैदल मार्ग पर आवाजाही नहीं कराई जा रही है।