ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करके उगते सूर्य को अर्ध्य देना बेहद फलदायी माना जाता है। इसके अलावा दान-पुण्य का विशेष महत्व है। मान्यता है कि यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन चावल का दान लाभदायी होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान और तुलसी पूजा करनी चाहिए।
कार्तिक पूर्णिमा पर गर्जिया में नहीं लगेगा गंगा स्नान का मेला
प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर में इस बार भी गंगा स्नान का मेला नहीं लगेगा। गर्जिया देवी मंदिर समिति ने कोसी नदी में आई बाढ़ के बाद सुरक्षा कार्यों के चलने से यह फैसला लिया है। पिछले साल कोरोना के कारण यह मेला नहीं हुआ था।
गर्जिया मंदिर समिति के सचिव देवीदत्त दानी ने बताया कि 17 अक्तूबर को आपदा के कारण पुल के क्षतिग्रस्त होने से मंदिर अब तक श्रद्धालुओं के लिए बंद है। मंदिर में मरम्मत कार्य चल रहा है। मंदिर 20 नवंबर तक बंद रहेगा। ऐसे में 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाला गंगा स्नान का मेला नहीं होगा। पिछले दो साल से कोरोना के कारण गर्जिया मंदिर में गंगा स्नान का मेला नहीं लग रहा है। संवाद