फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: पाबंदी के बाद पुलिस ने हरिद्वार में बढ़ाई सख्ती, यूपी से सटे बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Wed, 21 Jul 2021 08:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर(रुड़की)

सार

अगर कोई हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटते समय पकड़ा गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
बॉर्डर पर चेकिंग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा पर पाबंदी के बाद उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बॉर्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। 24 जुलाई से सख्ती बढ़ा दी जाएगी। कांवड़ या गंगाजल लेने हरिद्वार आने वालों को एंट्री नहीं दी जाएगी। हालांकि, वाहनों के आनेजाने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। अगर कोई हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटते समय पकड़ा गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा: हरिद्वार से टैंकरों से गंगाजल ले जा सकेंगे कांवड़ सेवा संघ, अपने जिले की पुलिस से लानी होगी अनुमति

राज्य सरकार ने कोरोना को देखते हुए कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। डीजीपी अशोक कुमार ने भी पुलिस को पाबंदी का सख्ती से पालन कराने के निर्देश हैं। ऐसे में यूपी की सीमा से सटी जिले की सभी सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा स्थगित: कांवड़िए आए तो दर्ज होगा मुकदमा, 14 दिन रहना होगा क्वारंटीन

हर आने जाने वाले की सघन चेकिंग की जा रही है। 24 जुलाई से कांवड़ियों के लिए सीमाएं सील कर दी जाएंगी। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों से हरिद्वार आने का कारण भी पूछा जाएगा। अगर कोई कांवड़ यात्रा के लिए आत है तो उसे बॉर्डर से ही लौटा दिया जाएगा।

एसओ अभिनव शर्मा ने बताया कि 24 जुलाई से बालावाली-मंडावर बॉर्डर, खानुपर-पुरकाजी बॉर्डर, सिकंदरपुर-पुरकाजी बॉर्डर और दल्लावाला-मोरना बॉर्डर पर 24 घंटे पुलिस का पहरा रहेगा। 

विज्ञापन

चिड़ियापुर और लाहडपुर से लौटाए 50 वाहन 

कांवड़ियों को हरिद्वार जिले में प्रवेश से रोका जा रहा है। इसके लिए बॉर्डर पर लगातार चेकिंग हो रही है। बुधवार को बिजनौर से लगे हरिद्वार जिले के दोनों बॉर्डर पर चेकिंग की गई। चिड़ियापुर और लाहडपुर बॉर्डर से 50 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों को लौटाया गया। इन लोगाें के पास आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट नहीं थी और न ही पोर्टल पर पंजीकरण करवाया था। 

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कांवड़ मेला रद्द कर दिया है। ऐसे में कांविड़यों का हरिद्वार में प्रवेश रोकने के लिए बॉर्डरों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। बुधवार को थाना प्रभारी श्यामपुर अनिल चौहान ने चिड़ियापुर व लाहडपुर बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया।  जिन यात्रियों के पास आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट व रजिस्ट्रेशन था उन्हें ही प्रवेश करने दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें