कांवड़ियों को हरिद्वार जिले में प्रवेश से रोका जा रहा है। इसके लिए बॉर्डर पर लगातार चेकिंग हो रही है। बुधवार को बिजनौर से लगे हरिद्वार जिले के दोनों बॉर्डर पर चेकिंग की गई। चिड़ियापुर और लाहडपुर बॉर्डर से 50 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों को लौटाया गया। इन लोगाें के पास आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट नहीं थी और न ही पोर्टल पर पंजीकरण करवाया था।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कांवड़ मेला रद्द कर दिया है। ऐसे में कांविड़यों का हरिद्वार में प्रवेश रोकने के लिए बॉर्डरों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। बुधवार को थाना प्रभारी श्यामपुर अनिल चौहान ने चिड़ियापुर व लाहडपुर बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। जिन यात्रियों के पास आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट व रजिस्ट्रेशन था उन्हें ही प्रवेश करने दिया गया।