फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर मास्टर शेफ की डिशें मिलेगी यहां

Thu, 07 Nov 2013 12:01 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देश का पहला जूनियर मास्टर शेफ सार्थक भारद्वाज देहरादून स्थित अपने घर पहुंच गया है। बुधवार को सार्थक के परिचितों, चाहने वालों ने उसका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


खुद पर पूरा भरोसा था
सार्थक सबसे पहले करनपुर स्थित नानी के घर पहुंचा और उनकी बनाई अपनी पसंदीदा आलू-पूरी का स्वाद लिया।
सार्थक ने अमर उजाला को बताया कि उसे खुद पर पूरा भरोसा था। शो के दौरान जो भी डिश बनाई, उसमें कुछ न कुछ नयापन रखा, जो जजों को पसंद आया।

पढ़ें, प्रिंस चार्ल्स ने ऋषिकेश में की गंगा आरती

सार्थक ने बताया कि शो में जाने से पहले वह मां के साथ प्रेमनगर में मैगी प्वाइंट नाम से दुकान चलाता था। अब इसे रेस्टोरेंट का स्वरूप दिया जाएगा। यहां शो के दौरान बनाई और सीखी सार्थक की सभी डिशेज उपलब्ध होंगी। हालांकि, ये डिशेज स्पेशल ऑर्डर पर ही मिल सकेंगी।

अपने रेस्टोरेंट में वह इंटरनेशनल स्ट्रीट फूड को खास तवज्जो देना चाहता है। प्रेमनगर निवासी जितेंद्र तनेजा ने बताया कि सार्थक को धूमधाम से घर ले जाया गया।
विज्ञापन


इमैनुएल की हार से दुख
सार्थक अपनी जीत पर खुश तो है, लेकिन अपने दोस्त और शो में प्रतिद्वंद्वी इमैनुएल की हार पर दुखी भी। सार्थक का कहना है कि शो के दौरान इमैनुएल उसका बेस्ट फ्रेंड बन गया। वह भी अपनी डिशेज में नए प्रयोग करता था, जिससे सार्थक ने भी काफी कुछ सीखा।

शो के दौरान खूब की मस्ती
सार्थक शो के दौरान बाकी प्रतिभागियों संग की मस्ती को याद करता रहा। बताया कि सभी ने वहां खूब शरारतें कीं। वे लोग कभी होटल के लिफ्ट का अलार्म बजाकर भाग जाते थे, तो कभी ग्रीन रूम में एक ही सोफे पर दस-दस बच्चे सो जाते।

शो ने लौटाया बचपन
सार्थक की मां तृप्ति शर्मा ने कहा कि घर के हालात की वजह से बेटा हंसना-खेलना भूल गया था। स्कूल से लौटकर मां के साथ होटल में हाथ बंटाना उसकी दिनचर्या बन गई थी, लेकिन शो ने उसका बचपन लौटा दिया है। कहा कि सार्थक खुश है, यही उनकी सबसे बड़ी खुशी है।

पूरी हुई दुआ
सार्थक की मां ने बताया कि उन्होंने बेटे की जीत के लिए साईं बाबा से दुआ मांगी थी। उसके आते ही वह उसे साईं मंदिर ले गईं। वहीं, नानी आशा शर्मा ने सावन के व्रत रखे थे। वह उसे घर के पास स्थित हनुमान मंदिर में मत्था टेकने ले गईं। दूसरी ओर, बहन आकांक्षा शर्मा ने भाई के लिए नवरात्र के व्रत रखे थे।

इन डिशेज से पाया मुकाम
लिट्टी चोखा, मोमो, दही सिंगल, स्वीट एंड सेवरी टाट, अमरूद के कबाब, चटनी, मोदक, सालसा टॉकोज, दूरिचन बिरयानी, जिनविल रोल्स, सेवेन लेयर रेनबो केक, टिफिन बॉक्स, राइस पफ पेडीज, बेक्ड एप्पल, देखने में अंडा खाने में फंडा

खाते गए कुमाऊंनी डिश
सार्थक ने जब कुमाऊंनी डिश दही सिंगल बनाई तो जज खाते गए। यह डिश दही, केला, सूजी को मिलाकर बनती है। शेफ विकास ने तो कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार कोई डिश इतनी ज्यादा खाई है।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें