इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स आज दून में होंगे। इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस महकमे ने कमर कस ली है।
पढ़ें, प्रिंस चार्ल्स ने ऋषिकेश में की गंगा आरती
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, चार्ल्स और कैमिला की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस, एलआईयू, सीआईडी, विजिलेंस और दूसरी शाखाओं के पंद्रह सौ से अधिक अधिकारी और जवान मौजूद रहेंगे।
SSP ने बुलाई बैठक
जहां-जहां से चार्ल्स के काफिले को निकलना है वहां सड़क के दोनों ओर हर सौ-दो सौ मीटर की दूरी पर पुलिसकर्मी रहेंगे। ओवरहेड पानी की टंकियों से भी पुलिसकर्मी पूरी नजर रखेंगे। बुधवार को एसएसपी केवल खुराना ने इस संबंध में बैठक भी की। इस दौरान 1500 सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।
यहां रहेगा रूट डायवर्ट
- फ्लीट के जौलीग्रांट पहुंचने पर हरिद्वार से आने वाले ट्रैफिक को भानियावाला में रोका जाएगा, ऋषिकेश और हरिद्वार से आने वाला यातायात दूधली मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा
- फ्लीट रिस्पना पुल पर पहुंचेगी तो आईएसबीटी की ओर जाने वाले यातायात को निरंजनपुर मंडी पर रोक दिया जाएगा
- फ्लीट के आईएसबीटी पहुंचने पर जीएमएस रोड, बल्लीवाला और बल्लुपुर चौक जीरो जोन रहेगा, इसी तरह बल्लीवाला पहुंचने पर प्रेमनगर से देहरादून की ओर जीरो जोन रहेगा
- बीज विद्यापीठ नवदान्य फार्म से प्रस्थान से दस मिनट पूर्व शिमला बाईपास और आईएसबीटी पर यातायात को रोककर मार्ग जीरो जोन किया जाएगा
- ऋषिकेश-हरिद्वार की ओर से देहरादून आने वाले सभी भारी वाहनों को डोईवाला से दूधली मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा
- फ्लीट कारगी चौक पहुंचेगी तो बाईपास चौकी और रिस्पना पर समस्त वाहनों को रोककर जीरो जोन होगा
- लच्छीवाला पुल पहुंचने से पहले भानियावाला से देहरादून की ओर आने वाले यातायात को भानियावाला पर रोककर जीरो जोन करेंगे
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...