फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई ने मारी छलांग: खूब चढ़े आटे-दाल और घी-तेल के भाव, पढ़िए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रिपोर्ट में उत्तराखंड का कौन सा स्थान

Thu, 14 Apr 2022 03:06 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (एनएसएसओ) की ताजा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर अधिक है। मार्च माह में राज्य की कुल महंगाई दर 6.66 फीसदी आंकी गई। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में यह 6.86 प्रतिशत तक रही। 
विज्ञापन
महंगाई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले चार महीने के दौरान उत्तराखंड में महंगाई ने छलांग मारी है। राज्य के शहरी क्षेत्रों की तुलना में गांवों में आटे-दाल और घी-तेल के भाव खूब चढ़े हैं। दिसंबर महीने में प्रदेश की महंगाई दर 5.88 फीसदी थी, जो मार्च में बढ़कर 6.66 फीसदी तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस(एनएसएसओ) की ताजा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर अधिक है। मार्च माह में राज्य की कुल महंगाई दर 6.66 फीसदी आंकी गई। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में यह 6.86 प्रतिशत तक रही। 

जबकि शहरी क्षेत्रों में 6.33 फीसदी महंगाई दर आंकी गई।  दिसंबर महीने में राज्य में महंगाई दर 5.83 प्रतिशत थी, जो जनवरी में बढ़कर 6.38 प्रतिशत तक जा पहुंची थी। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण पेट्रो उत्पादों में हुई बढ़ोतरी का असर वस्तुओं की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड देश में 14वें स्थान पर

मार्च महीने की महंगाई दर के हिसाब से देश के अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखंड 14वें स्थान पर है। जनवरी महीने में वह देश में आठवें स्थान पर था।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  गर्मी के बीच बढ़ी पानी की किल्लत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए समाधान के निर्देश, सचिव ने बुलाई बैठक

घी-तेल पर महंगाई की मार

खाने का तेल और घी पर महंगाई की ज्यादा मार पड़ी है। इसके अलावा सब्जियों की कीमतों में उछाल आया है। मांस मछली, फल भी महंगे हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें