स्वास्थ्य मेलों में मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को भी खुद जाने के निर्देश दिए गए। मेलों के सफल आयेजन के लिए रेखीय विभाग पंचायतीराज, शिक्षा विभाग, सूचना विभाग, संस्कृति, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, समाज कल्याण, आयुष आदि विभागों से सहयोग लिया जाएगा।
राज्य के हेल्थ व वेलनेस सेंटरों में 16 अप्रैल को टेली कंसल्टेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। 17 अप्रैल को ईट राइट इंडिया, फिट इंडिया एवं योगा कार्यक्रम किए जाएंगे। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने रेखीय विभागों को समन्वय बनाने के निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़ें...कुर्सी संभालने से पहले ही माहरा ने दिखाए तेवर: संगठन के भीतर दिया सख्ती का संदेश, कहा-समझौते से बेहतर होगा इस्तीफा दे दूं
बैठक में मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका ने स्वास्थ्य मेलों के आयोजन को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय, प्रभारी सचिव उच्च शिक्षा दीपेंद्र चौधरी, मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक पंचायतीराज बंशीधर तिवारी, अपर सचिव आयुष राजेंद्र सिंह, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति बहुगुणा, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शैलजा भट्ट, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।