भारत-नेपाल के अधिकारियों ने कोरोना महामारी से बचाव के साथ ही सीमा की समस्याओं के समाधान के लिए हाल ही में बैठक की थी। इस दौरान निर्णय लिया गया था कि दोनों देश एक साथ मिलकर कोरोना महामारी से लड़ेंगे।
इस दौरान नेपाल से भारत आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग करने और नेपाल जाने के लिए पंजीकरण फॉर्म को सरल करने संबंधी प्रस्ताव पर भी सहमति बनी थी। साथ ही मादक पदार्थों, मानव और वन तस्करी पर रोक लगाने के लिए भी दोनों देशों के अधिकारियों में सहमति बनी थी। नेपाल कस्टम अधिकारियों ने दोनों देशों के हितों को देखते हुए साइकिलों पर कैरियरों द्वारा बनबसा से नेपाल सामान जाने पर रोक लगाने की बात कही थी।