इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की दिसंबर 2021 की सत्रांत परीक्षाएं 4 मार्च (आज) से शुरू होंगी और 11 अप्रैल को समाप्त होंगी।
विश्वविद्यालय ने 19 विदेशी केंद्रों और जेलों में बंदियों के लिए 89 केंद्रों सहित 800 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।
6,76,790 पात्र छात्रों को हॉल टिकट (परीक्षा सूचना पर्ची) जारी किए गए हैं, जिन्होंने टर्म-एंड परीक्षाओं में उपस्थित होने के लिए आवेदन किया था। हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध हैं।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के तहत 17 परीक्षा केंद्र हैं जहां कुल 8762 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। मा.सि.रि.