फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिवार्य,, फोटो-तीन कॉलम,,,रेड एफएम देहरादून को सुपरहिट तंबोला की तोहफों से भरी दुनिया में ले जा रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
93.5 रेड एफएम भारत के प्रमुख निजी रेडियो और मनोरंजन नेटवर्क ने महामारी के बाद सामान्य स्थिति में लौटने का जश्न मनाने के लिए ‘सुपरहिट तंबोला’ की घोषणा की है। रेड एफएम टीम के मुताबिक ‘सुपरहिट तंबोला’ दहशत भरे माहौल से खुद को मुक्त करने और हमारे जीवन में मनोरंजन और संगीत को वापस लाने का जरिया है। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन

कोविड के दौरान हर कोई कठिन चुनौतियों से जूझते हुए खुश रहने के तौर और तरीकों की तलाश कर रहा था। यह प्रतिष्ठित खेल मौजूदा महामारी के दौरान भी लोगों के बीच लोकप्रिय रहा है। रेड एफएम की पहल पर देहरादून में फिर से पुराना और मिलनसार माहौल वापस लाने और लोगों के भीतर फिर से उत्साह जगाने के लिए शायद तंबोला से बेहतर कोई और खेल नहीं है। रेड एफएम अलग-अलग आवासीय सोसायटियों और आरडब्लयूए का दौरा कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि दूनवासी इस पहल का आनंद लें और अपने पसंदीदा आरजे के साथ कुछ शानदार समय बिताएं। रेड एफएम टीम ‘सुपरहिट तंबोला’ का तोहफा लेकर अब तक देहरादून के लार्ड कृष्णा ग्रींस, सॉलिटेयर हाइट्स, रेसकोर्स वैली और पैसिफिक गोल्फ एस्टेट, सहस्त्रधारा रोड पहुंचे। आगे भी देहरादून की कई सोसायटी में जाने का इरादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें