फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी साहब फंसे जाम में तो नप गए कोतवाल

Mon, 13 Jun 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन लग रहा जाम आखिरकार सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह भदौरिया पर भारी पड़ गया। आईजी संजय गुंज्याल ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को लाइन भेज दिया है। बताया गया है कि रविवार रात को आईजी गढ़वाल रेंज संजय गुंज्याल एवं एसएसपी हरिद्वार राजीव स्वरूप क्षेत्र का जायजा ले रहे थे। उस दौरान हाइवे पर जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार हाइवे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ-साथ दरोगा और इंस्पेक्टर भी जाम खुलवाने की जुगत में लगे रहते हैं। रविवार रात को आईजी संजय गुंज्याल और एसएसपी राजीव स्वरूप क्षेत्र का दौरा कर रहे थे।

बताया गया कि उनके दौरा करने के दौरान भी हाइवे पर जाम लगा था। दोनों अधिकारियों को भी जाम से जूझना पड़ा। आईजी संजय गुंज्याल ने जाम की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया को लाइन भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन हाजिर के बाद, अब वापसी की तैयारी

जाम
कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया को यातायात व्यवस्था दुरूस्त कर पाने क कारण पहले लाइन हाजिर किया गया। लेकिन अब उन्हें दो-तीन दिन की यातायात ट्रेनिंग के बाद वापस लाने की तैयारी की जा रही है।
 
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया के एकाएक लाइन हाजिर के आदेश से हर कोई हैरान था। इसको लेकर स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधियों ने विरोध भी जताया।

सूत्रों की माने तो लोगों के इस विरोध को देखते हुए अब इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया को दुबारा कोतवाली रुड़की का चार्ज दिया जा सकता है। अधिकारी भी उनके लाइन हाजिर के आदेश को दो-तीन दिन की यातायात मैनेजमेंट ट्रेनिंग दिये जाने की बात कह रहे हैं। 

क्या कहते हैं अधिकारी
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया का ट्रैफिक मैनेजमेंट ठीक नहीं पाया गया है। इस कारण उन्हें दो-तीन दिन के लिए ट्रैफिक ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है। 
-संजय गुंज्याल, आईजी, गढवाल रेंज

इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह को तीन-चार दिन की ट्रैफिक ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। इसके बाद उनकी वापसी कोतवाली रुड़की में हो जाएगी। 
-राजीव स्वरूप, एसएसपी, हरिद्वार

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त न रख पाने की वजह से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया को लाइन हाजिर किया गया है। 
-प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात, हरिद्वार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें