फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को फूफा तो किसी को जियो वाई-फाई अधिकारी बनकर लगाई चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दून में साइबर ठगी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। साइबर ठग कभी रिश्तेदार बनकर तो कभी किसी कंपनी का अधिकारी बनकर झांसा देते हैं और लोगों का दिवाला निकाल रहे हैं। पिछले दो दिनों में ठगी के चार मामले सामने आने के बाद शनिवार को साइबर ठगी के तीन मामले सामने आए। पीड़ितों से तहरीर लेने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी लेकिन अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। अधिकतर मामलों में जांच जारी है और पुलिस की कार्रवाई आरोपियों के खाते सीज कराने तक ही सीमित दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

केस एक
फूफा बनकर 1,45,000 रुपये की लगाई चपत
देहरादून। साइबर ठग ने फूफा बनकर खाते में धन जमा करने का फर्जी मैसेज भेजा और फिर वापसी के बहाने उसका खाता खाली कर दिया।
फ्रेंड्स कॉलोनी शाह नगर निवासी ममता बिष्ट ने साइबर थाना पुलिस में तहरीर दी है। बताया कि उनके फोन पर एक कॉल आया। कॉल उनके बेटे ने उठाया। फोन करने वाले ने बताया कि वह उनका फूफा बोल रहा है। उसने फोन नंबर पूछा और उनके अकाउंट में रकम भेजने की बात कही और कहा कि बाद में रकम वापस कर दी जाए। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद एक फर्जी मैसेज आया, जिसमें उसके खाते में पैसे आना दिखाई दिया। इसके बाद ठग ने पीड़िता से वापस करने को कहा। पीड़िता के मुताबिक उसने पैसे वापस कर दिए लेकिन ठग ने कहा कि पैसे नहीं आए हैं। इसे बाद उसने पीड़िता से एटीएम नंबर मांगा जो पीड़िता ने उसे दे दिया। एटीएम नंबर देते ही ठग ने पीड़िता के खाते से 1लाख 45 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर पुलिस की जांच के बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस दो
सिम के केवाईसी के नाम पर खाते से उड़ाए 90 हजार रुपये
देहरादून। मोबाइल फोन नंबर की केवाईसी के नाम पर साइबर ठग ने एक शख्स से दो बार में 90 हजार रुपये ठग लिये।
सिद्ध विहार नेहरू ग्राम निवासी दलबीर सिंह के मुताबिक उनके मोबाइल फोन की आउट गोइंग बंद कर दी गई थी। इस संबंध में उन्हें एक मैसेज भेजा गया जिसमें एक नंबर भी था। दलबीर सिंह ने जब उस नंबर पर फोन किया तो दूसरी तरफ से खुद को बीएसएनएल के कस्टमर केयर के कर्मचारी बताने वाले ने केवाईसी एक्सपायर होने की बात कही। फिर केवाईसी फार्म के दस रुपये फीस के लिए उनका एटीएम नंबर भरवाया। बताया कि जैसे ही उसने अपना एटीएम कार्ड का नंबर डाला, उनके खाते से तीन बार में 40 हजार रुपये कट गए। पीड़ित के मुताबिक फोन करने वाले से दोबारा बात की तो उसने बताया कि गलत कोड की वजह से पैसे डेबिट हो गए हैं। इसके बाद उसने दूसरा एकाउंट नंबर मांगा। इसके बाद पहले जैसे ही उसने एटीएम नंबर मांगा और नंबर डालते ही उनके खाते से 45 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन

केस तीन
जियो वाईफाई अधिकारी बन खाते से उड़ाए पचास हजार रुपये
देहरादून। वाईफाई कनेक्शन की चाहत का फायदा उठाते हुए साइबर ठग ने बहाने से एप डाउनलोड कराकर 50 हजार रुपये हड़प लिये।
नथुवावाला निवासी उपेंद्र सिंह नेगी ने जियो के ट्विटर पर वाईफाई कनेक्शन के लिए अनुरोध किया था। कुछ समय पर उनके फोन पर जियो का प्रतिनिधि बनगर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि जल्द ही उसे डिस्ट्रीब्यूटर फोन करेगा। कुछ देर बार उन्हें एक कॉल आई। जिसने खुद को जियो वाई फाई का अधिकारी बताया। उसने उसे क्विक सपोर्ट नाम की एप डाउनलोड कराया। जैसे ही एप डाउनलोड किया उसके खाते से 50602 रुपये उड़ा लिए। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें