फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE-ISC Result 2019: पिता की शैक्षिक विरासत को आगे ले जाना चाहती हैं सेकेंड टॉपर नंदिता

Tue, 07 May 2019 08:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीबीएसई 12 वीं सेकंड टॉपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईएससी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में उत्तराखंड में दूसरे स्थान पर रहीं एन मैरी स्कूल की नंदिता गुप्ता (99.25 फीसदी) अपने पिता की शैक्षिक विरासत को ही आगे ले जाना चाहती हैं। नंदिता गुप्ता के पिता प्रो. अंशुमान गुप्ता यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम में अर्थशास्त्र के प्रोफसर हैं।

विज्ञापन


इससे पहले वे विदेश मंत्रालय भारत सरकार में अर्थशास्त्री भी रह चुके हैं। नंदिता ने अमर उजाला के साथ अपनी खुशी और भविष्य की योजना साझा की। नंदिता ने बताया कि मेरा लक्ष्य दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज में प्रवेश पाने का है।

नंदिता बताती हैं कि पिता का मार्गदर्शन हमेशा मिला। हाईस्कूल में भी 94 फीसदी अंक आए थे। उस वक्त तक मैंने ट्यूशन नहीं पढ़ा था। तभी से उन्हें खुद पढ़ाई करने में मजा आने लगा। मैं भी अपने पिता की तरह अर्थशास्त्री बनना चाहती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नंदिता की मां भौतिक विज्ञान से मास्टर ऑफ फिलोसिफी हैं और कई महाविद्यालयों में पढ़ा चुकी हैं। दादा जय प्रकाश आजाद पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के करीबी मित्र हैं और मुजफ्फरनगर में 84 वर्ष की आयु में भी सक्रिय अधिवक्ता हैं।

नंदिता का परिवार मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। नंदिता ने गणित, राजनीति शास्त्र और इतिहास में शतप्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अर्थशास्त्र में 99 अंक हैं। नंदिता को एक अंक कम आने का मलाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें