फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE टॉपर्स टॉक : इन चिजों को अपनाकर और इनसे दूर रहकर बने टॉपर, पढ़ें सफलता के मंत्र

Sat, 11 Jul 2020 04:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अनुभव कश्यप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देहरादून में ब्राइटलैंड स्कूल के छात्र अनुभव कश्यप ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अनुभव ने हिंदी, हिस्ट्री व कम्प्यूटर में सर्वाधिक 100-100 अंक हासिल किए हैं। अनुभव एनिमेशन की दुनिया में नाम रोशन करना चाहते हैं। शिव विहार, महारानी बाग (बल्लूपुर चौक) निवासी अनुभव कश्यप ने कहा कि वह रिजल्ट को लेकर संतुष्ट हैं।

विज्ञापन


ISC Board Result: 100 फीसदी रिजल्ट में एक अंक से चूकी 12वीं की टॉपर भव्या, बनना चाहती हैं डॉक्टर

कहा कि वह कामयाबी का शुरुआती पड़ाव है, अभी कई मंजिलें पाना बाकी है। अनुभव के पिता संदीप कुमार व मां दीपांजलि ने बेटे की सफलता पर जमकर खुशी बयां की। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत सफल होते देख बेहद खुशी हो रही है। पिता संदीप कुमार ओएनजीसी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


स्कोर कार्ड

इंग्लिश- 94
हिस्ट्री- 100
गणित- 99
विज्ञान- 98
कम्प्यूटर- 100
हिंदी- 100

सोशल मीडिया से दूर रहकर वैभवी ने पाई सफलता

दसवीं में टॉप करने वाली कारमन रेजिडेंशियल स्कूल (डालनवाला) की छात्रा वैभवी पोखरियाल ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। वैभवी ने प्रदेश में टॉप-3  स्थान प्राप्त किया है। वैभवी ने सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान दिया। वह सोशल मीडिया के अनावश्यक प्रयोग के सख्त खिलाफ हैं।

129 अशोक विहार (अजबपुर) निवासी वैभवी पोखरियाल ने कहा कि वह रिजल्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मार्ग में चलने पर कई तरह की बाधाएं सामने आती हैं। लेकिन, हमें भटकना नहीं है। कहा कि आज युवा सोशल मीडिया की ओर आकर्षित होते हैं और अपना समय बर्बाद करते हैं।

उन्होंने परीक्षा से पहले से ही सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। वह सिर्फ क्लास के नोट्स के लिए व्हाट्सएप इस्तेमाल करती हैं। वह भी सीमित। वैभवी ने कहा कि वह आईएएस बनना चाहती हैं। वैभवी के पिता एडवोकेट पिताम्बर दत्त पोखरियाल व मां अनीता ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बेटी की सफलता देखकर वे बेहद खुश हैं।  

स्कोर कार्ड

इंग्लिश- 92
फिजिक्स- 99
कैमेस्ट्री- 99
बायोलॉजी- 100
कम्प्यूटर- 100
हिस्ट्री- 100
हिंदी- 100
गणित- 89
विज्ञापन

चार विषयों में हासिल किए 100 प्रतिशत अंक

ब्राइटलैंड स्कूल की दसवीं कक्षा में सार्थक वत्स ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सार्थक ने हिंदी, गणित, कंप्यूटर और सोशल स्टडी में सौ-सौ प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सार्थक के परिवार की पृष्ठभूमि भी शिक्षा से जुड़ी है। वह अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता को देते हैं।

लेन-3 एकता विहार (सहस्रधारा रोड) निवासी सार्थक को बचपन से पढ़ाई में रुचि है। पढ़ाई के साथ-साथ वह नए-नए प्रयोग में भी हाथ आजमाता है। पिता रूपेश कुमार डीबीएस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

मां पूनम त्यागी एमकेपी पीजी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। सार्थक ने कहा कि माता-पिता शिक्षा के क्षेत्र से हैं, इसलिए उन्हें पढ़ाई का अच्छा माहौल मिल जाता है। माता-पिता का मार्गदर्शन ही उन्हें आगे बढ़ने को प्रेरित करता है।

स्कोर कार्ड

साइंस- 99
गणित- 100
हिंदी- 100
कंप्यूटर - 100
इंग्लिश - 90
सोशल स्टडी-100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें