फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बौखलाया पति साथियों को लेकर ससुराल पहुंचा, पत्नी को बुरी तरह पीटा, हेलमेट मार साले को किया बेहोश

Mon, 13 Feb 2023 10:51 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

शराब के नशे में विक्की कुछ लोगों के साथ ससुराल पहुंचा। वहां उसने आते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पत्नी का गला घोंटकर मारने की कोशिश की। बीच-बचाव कराने आए उसके भाई के सिर में हेलमेट दे मारा। वह बेहोश होकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति ने अपने साथियों के साथ ससुराल पहुंचकर पत्नी और साले को बुरी तरह पीटा। साला बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद हत्या की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पति और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


आंचल वर्मा निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले विक्की शर्मा परमधाम आश्रम निकट संदेशनगर कनखल से हुई थी। दोनों की एक बेटी है। शादी के बाद से ही पति शराब पीकर रोजाना विवाद करता है। इससे परेशान होकर बीते तीन माह से वह अपने मायके में रह रही है।

आरोप है कि पति रोजाना पत्नी से फोन पर गाली-गलौज करते हुए बेटी को जान से मारने की धमकी देता है। बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में विक्की कुछ लोगों के साथ ससुराल पहुंचा। वहां उसने आते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज
आरोप है कि आंचल का गला घोंटकर मारने की कोशिश की। बीच-बचाव कराने आए उसके भाई के सिर में हेलमेट दे मारा। वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। इसके बाद वह हत्या की धमकी देते हुए पत्नी की स्कूटी लेकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी विक्की शर्मा और अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर हादसा, टायर फटते ही आग का गोला बनी हरियाणा के पर्यटकों की कार, देखें वीडियो
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें