फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना मामला: गृह मंत्रालय ने यूपी सरकार से मांगी रिपोर्ट

Fri, 17 Jun 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चर्चित कैराना पलायन प्रकरण में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है। ऐसे मुद्दों पर बोलने में सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आग लगी है तो बुझनी भी चाहिए।

कैराना प्रकरण को लेकर यूपी की राजनीतिक गरमाई हुई है। इलाहाबाद में आयोजित 12-13 जून को आयोजित भाजपा की कार्यकारिणी की मीटिंग में भी यह मुद्दा गूंजा था। भाजपा के सांसद हुकुम सिंह इस मुद्दे को जोरशोर से उठा रहे हैं। कैराना से हुए पलायन को लेकर भाजपा सीधे तौर पर प्रदेश सरकार पर हमला बोल रही है।
विज्ञापन

'आग लगी है तो आग बुझनी भी चाहिए'

गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
कैराना में भाजपा का जांच दल भी पहुंचा था। भाजपा ने मामले में प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक को अपनी रिपोर्ट भी सौंपी है। 

शुक्रवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से कैराना पलायन प्रकरण को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मंगाई गई है।

कैराना को लेकर जो भी उचित कार्रवाई होगी केंद्र सरकार उसके लिए कदम उठाएगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है। अगर आग लगी है तो आग बुझनी भी चाहिए। उन्होंने इस प्रकरण को लेकर बयानबाजी करने वालों को नसीहत भी दी कि संवेदनशील मुद्दों पर बोलने में सावधानी बरतनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें