फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HNB Garhwal University: यूजी में प्रवेश शुरू...समर्थ पोर्टल पर 11 अगस्त तक करें पंजीकरण

Fri, 02 Aug 2024 10:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर (पौड़ी)

सार

छात्र निर्धारित लिंक पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। सीयूईटी-यूजी में शामिल अभ्यर्थियों को दो से 11 अगस्त तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक स्तर पर प्रवेश शुरू हो गए हैं। समर्थ पोर्टल से विवि को पंजीकरण का लिंक मिलने के बाद छात्रों को पंजीकरण के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन


छात्र निर्धारित लिंक पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। सीयूईटी-यूजी में शामिल अभ्यर्थियों को दो से 11 अगस्त तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी ने कहा, समर्थ प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण करने से पूर्व अभ्यर्थी संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों की जानकारी के लिए उनकी वेबसाइट से जरूरी जानकारी ले लें।

Uttarakhand News: विश्व स्तनपान दिवस...नियमित स्तनपान से 20 फीसदी कम हो जाती है नवजात की मृत्यु दर
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि परिसरों में ऑनलाइन लिंक- https://hnbgucuet.samarth.edu.in और विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में लिंक- https://hnbgucuet.samarth.edu.in/college पर पंजीकरण कराना होगा। गढ़वाल विवि में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित स्नातक स्तर के अन्य पाठ्यक्रमों में सीयूईटी-यूजी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश होने हैं। मई माह में हुई प्रवेश परीक्षा के परिणाम गत माह 28 जुलाई को जारी हो गए थे, मगर प्रवेश शुरू नहीं हो पाए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें