फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस नामी विवि के कुलपति की डिग्रियां फर्जी होने का आरोप, हाईकोर्ट ने नियुक्ति देने पर लगाई रोक

Sat, 14 Oct 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के एक नामी विश्वविद्यालय के कुलपति की डिग्रियां फर्जी होने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसके बाद कोर्ट ने उनके द्वारा होने वाली नियुक्तियों पर रोक लगाई है।
विज्ञापन


गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति किए जाने के मामले में साक्षात्कार प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश देते हुए नियुक्ति देने पर रोक लगा दी है।

न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी एवं न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार डा. दीनानाथ शर्मा ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा था कि गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलपति सुरेंद्र कुमार ने अपने फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज लगाए हैं।
विज्ञापन


याचिका में कहा कि इनकी नियुक्ति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका उच्च न्यायालय में लंबित है।  याचिका में कहा था कि विवि के अयोग्य कुलपति  विश्वविद्यालय में नियुक्ति करने के पात्र नहीं हैं।

अयोग्य अधिकारी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति कर रहे हैं। खंडपीठ ने साक्षात्कार प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश देते हुए नियुक्ति देने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें