फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2023: तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था होगी मजबूत, बोेले स्वास्थ्य मंत्री-बनेगा रोडमैप

Sat, 16 Sep 2023 04:34 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लगातार प्रयास कर रही है।  चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों और आसपास के लोगों को आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल संसाधनों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग और विश फाउंडेशन के बीच शुक्रवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। अनुबंध के अनुसार, चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक प्रौद्योगिकी और डिजिटल संसाधनों का इस्तेमाल कर तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।

बताया, फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं का रोडमैप तैयार किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अगुवाई में हुए समझौते पर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह और विश फाउंडेशन के सीईओ पूर्व आईएएस डॉ. राकेश कुमार ने हस्ताक्षर किए। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लगातार प्रयास कर रही है।

डिजिटल संसाधनों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग और विश फाउंडेशन के बीच स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत एवं गुणवत्ता प्रदान करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। अनुबंध के अनुसार, नवीन मॉडलों का उपयोग कर सुलभ प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली विकसित कर चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों और आसपास के लोगों को आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल संसाधनों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

इसके अलावा चारधाम यात्रा में तैनात डॉक्टरों, पैरामेडिकल, नर्सिंग स्टॉफ को आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह, विश फाउंडेशन के सीईओ पूर्व आईएएस डॉ. राकेश कुमार ने हस्ताक्षर किए हैं।

ये भी पढ़ें...ऋषिकेश:  साहसिक खेलों के शौकीनों का इंतजार हुआ खत्म, गंगा में पर्यटकों ने रीवर राफ्टिंग का लिया आनंद

इस मौके पर पूर्व आईएएस भास्कर खुल्बे, अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, डॉ. तुहिन कुमार और विश फाउंडेशन के डॉ. विवेक यादव, मिल्टन नायक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें