फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डेंगू से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निर्देश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकारियों को व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. सुनीता टम्टा ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को रोकथाम और नियंत्रण के लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्तर पर समन्वय बैठकें आयोजित करने, जल जमाव वाले स्थानों को खत्म करने, लार्वीसाइड छिड़काव और फॉगिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बुखार के मरीजों की पहचान के लिए फीवर सर्विलांस अभियान भी चलाया जाएगा। जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में अलग डेंगू आइसोलेशन वार्ड, पर्याप्त बेड, चिकित्सक, नर्स और प्लेटलेट्स उपलब्ध रखने को कहा गया है। साथ ही एलाइजा किट सहित जरूरी चिकित्सा सामग्री उपलब्ध रखने और लोगों को स्वच्छता व मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया है। महानिदेशक ने मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम गठन किया जाएगा। यह टीम प्रभावित क्षेत्रों में डेंगू रोकथाम व मरीजों की निगरानी करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें