देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 36 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी है। ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि से मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत छह नई ग्रामीण सड़कों के लिए 23.86 करोड़ की स्वीकृति दी गई।
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित अश्ववंशीय पशुओं के बीमा के लिए 1.05 करोड़ राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत किए। तामली क्षेत्र में पेयजल के स्थायी समाधान के लिए लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण को 14.57 करोड़ की स्वीकृति देते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक करोड़ जारी करने की अनुमति दी। चंपावत जिले के बनबसा नगर पंचायत के के तहत खराब मोटर मार्गों व नालियों के निर्माण के लिए एक-एक करोड़ की स्वीकृति दी। सल्ट के मुख्य बाजारों में 10 हाई माक्स लाइट लगाने को 29.32 लाख, हरबर्टपुर शहर के मध्य स्थित उदिया खाला के समीप आवासीय क्षेत्रों में सुरक्षा दीवार एवं आवागमन पुलियों के निर्माण के लिए 97.79 लाख की मंजूरी दी।
यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित मां बाल कुंवारी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 72.67 लाख, टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में विद्युत स्टेशन स्थापित करने के लिए तीन करोड़, किच्छा विधानसभा के आंबेडकर पार्क 25 लाख स्वीकृत किए। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन, मसूरी का नाम पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्व. दीपक पुंडीर के नाम पर रखे जाने का किया अनुमोदन किया।