फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: बांग्लादेश से क्रिकेट मैच को लेकर संतों ने खोला मोर्चा, यति नरसिंहानंद ने बताया हिंदुओं का अपमान

Mon, 30 Sep 2024 08:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

यति संन्यासियों के साथ महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने जबरदस्त विरोध जताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हाल ही में हुए नरसंहार को भूलकर 100 करोड़ हिंदुओं के स्वाभिमान को सीधी चुनौती दी जा रही है।
विज्ञापन
संतों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत बांग्लादेश क्रिकेट शृंखला को यति नरसिंहानंद ने करोड़ों हिंदुओं का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं और व्यापारियों की तरफ से यह तमाशा किया जा रहा है। किसी भी कीमत पर वह दिल्ली में भारत बांग्लादेश का क्रिकेट मैच नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


सोमवार को जारी बयान में यति संन्यासियों के साथ महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने जबरदस्त विरोध जताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हाल ही में हुए नरसंहार को भूलकर 100 करोड़ हिंदुओं के स्वाभिमान को सीधी चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस क्रिकेट मैच का अर्थ है कि व्यापारी नेता गठजोड़ के लिए हिंदुओं की जान और बहन-बेटियों की इज्जत के साथ समझौता कर रहे हैं।

KAZIND 2024: भारत-कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास उत्तराखंड के औली में शुरू, होंगी ये गतिविधियां, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे प्रकरण को लेकर यति नरसिंहानंद ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें उनके साथ शिष्य और श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक यति रामस्वरूपानंद, जूना अखाड़े के कोठारी महंत महाकाल गिरी, स्वामी सत्यानंद गिरी, यति सत्यदेवानंद, यति रणसिंहानन्द, यति निर्भयानंद, यति नित्यानंद आदि मौजूद हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें