फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, सील किया कोर कॉलेज के प्रबंधक का अवैध निर्माण

Fri, 09 Aug 2024 09:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने क्षेत्र में निरीक्षण किया। टीम ने तीन जगह अनाधिकृत निर्माण पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया।
विज्ञापन
अवैध निर्माण सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से बिना अनुमति के चल रहे निर्माण पर कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण की टीम ने कोर कॉलेज के प्रबंधक समेत तीन के निर्माण कार्य को सील कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने क्षेत्र में निरीक्षण किया। टीम ने तीन जगह अनाधिकृत निर्माण पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। प्राधिकरण के सहायक अभियंता डीएस रावत ने बताया कि अहिल्या ब्लॉक में कोर कॉलेज के प्रबंधक श्रेयांस जैन का भवन निर्माण चल रहा था।

इसे मौके पर जाकर जांचा गया तो वह प्राधिकरण की अनुमति संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। ऐसे में उनका निर्माण कार्य रोककर भवन को सीज कर दिया गया। वहीं, नया बाईपास स्थित खटकी में बाबू भगत और हवेली होटल से आगे भगत का बिना अनुमति के चल रहे निर्माणाधीन भवन को सील किया गया। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की ओर से आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें