भांग की बीड़ी पिलाने पर हुआ था विवाद
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीन दिसंबर की शाम धनपुरा के पास एक ढाबे पर उसकी महेंद्र से मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे से परिचय किया, फिर ठेके पर पहुंचे और शराब पीकर वापस धनपुरा के पास आकर एक खंडहर में बैठकर बात करने लगे। आरोपी भांग की बीड़ी पीता है। उसने एक बीड़ी महेंद्र को भी पिला दी। पहले से ही अधिक शराब पीए होने से भांग की बीड़ी पीकर महेंद्र को बौखलाहट हो गई और गाली दे दी।
इससे गुस्से में आए ऋतिक ने शर्ट पकड़कर खींचा तो उसके बटन टूट गए। गर्दन पकड़कर उसे गन्ने के खेत में ले गया। यहां दोनों में सुलह हो गई। महेंद्र ने फिर से गाली दे दी। तब धक्का-मुक्की में महेंद्र का इनर भी फट गया। ऋतिक ने गन्ना तोड़कर उसके सिर में दे मारा। महेंद्र नीचे गिर गया और गाली देने लगा। तब बुरी तरह से झल्लाए ऋतिक ने गन्ने से कई वार किए। महेंद्र की आवाज बंद होते ही वह वहां से भाग निकला।